Foreign Travel : अब बिना पासपोर्ट इन 5 देशो में कर सकते है यात्रा, बस दिखाना पडेगा ये डॉक्यूमेंट - Trading Research

Foreign Travel : अब बिना पासपोर्ट इन 5 देशो में कर सकते है यात्रा, बस दिखाना पडेगा ये डॉक्यूमेंट

SB News Digital Desk: Foreign Travel : अब बिना पासपोर्ट इन 5 देशो में कर सकते है यात्रा, बस दिखाना पडेगा ये डॉक्यूमेंट ,आप विदेश घूमना चाहते हैं लेकिन पासपोर्ट ना होने के चलते घूम नहीं पाते तो आज हम आपकी समस्या को दूर करेंगे। दरअसल, दुनिया में कई ऐसे देश है, जहां आप बिना पासपोर्ट के घूम सकते हैं। यह देश काफी खूबसूरत है। यहां की वादियां आपको खूब पसंद आएगी।
 

 
इनमें से एक तो पड़ोसी देश नेपाल है जो की काफी खूबसूरत है। वहीं दूसरा भूटान है। इन दोनों देश को आप सिर्फ आधार कार्ड से घूम सकेंगे। यहां जाने के लिए सैलानियों को सिर्फ आधार कार्ड दिखाने की आवश्यकता होती है तो लिए इन दोनों देशों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

भूटान सड़क और हवाई मार्ग दोनों से जुड़ा हुआ है। इसलिए आप दोनों तरफ से यहां जा सकते हैं। भूटान जाने के लिए भारतीय यात्रियों को या तो अपना पासपोर्ट साथ रखना होगा, जिसकी न्यूनतम वैधता 6 महीने है और यदि पासपोर्ट नहीं है, तो मतदाता पहचान पत्र भी पर्याप्त हो सकता है। बच्चों को जन्म प्रमाण पत्र या स्कूल आईडी कार्ड ले जाना जरूरी है।

भारत से काठमांडू, नेपाल के लिए हवाई सेवाएँ हैं। वहीं आप बस से भी जा सकते हैं। नेपाल सरकार का कहना है कि उन्हें सिर्फ एक दस्तावेज चाहिए जो आपकी भारतीय नागरिकता साबित करता हो। वैसे नेपाल में यात्रा करना काफी आसान है। नेपाल में आप खूबसूरत वादियों का लुत्फ़ उठा सकते हैं, यह सबसे अच्छा पर्यटन स्थल है।
 

भूटान और नेपाल के अलावा कुछ ऐसे देश भी हैं जहां आपको पासपोर्ट की जरूरत तो पड़ती है लेकिन वीजा की जरूरत नहीं पड़ती। आप बिना वीजा के दुनिया भर के 58 देशों की यात्रा कर सकते हैं। हालाँकि, यहाँ पासपोर्ट की आवश्यकता होती है। बिना वीजा के आप मालदीव, मॉरीशस, श्रीलंका, थाईलैंड, मकाऊ, भूटान, कंबोडिया, नेपाल, केन्या, म्यांमार, कत कतर जैसे देशों में घूम सकते हैं।

Leave a Comment