Delhi Metro Timing: सोमवार को कितने बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो? G20 के बाद अब क्या होगी नई टाइमिंग जानिए - Trading Research

Delhi Metro Timing: सोमवार को कितने बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो? G20 के बाद अब क्या होगी नई टाइमिंग जानिए

SB News Digital Desk, नई दिल्ली:  Delhi Metro Timing: सोमवार को कितने बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो? G20 के बाद अब क्या होगी नई टाइमिंग जानिए, जी-20 शिखर सम्मेलन आज खत्म होने के बाद दिल्ली मेट्रो कल यानी सोमवार (11 सितंबर) से अपने निर्धारित समय से रफ्तार भरेगी।

इसलिए सोमवार से दिल्ली मेट्रो के सभी कारिडोर पर सुबह करीब छह बजे मेट्रो का परिचालन होगा और मेट्रो अपने पूर्व निर्धारित फ्रिक्वेंसी पर उपलब्ध होगी। साथ ही सोमवार से मेट्रो में एक बार फिर यात्रियों की संख्या बढ़ेगी।

 

उल्लेखनीय है कि जी 20 सम्मेलन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था सख्त और नई दिल्ली इलाके में वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी है। लेकिन नई दिल्ली इलाके में भी मेट्रो के परिचालन पर कोई रोक नहीं है। सभी स्टेशन भी खुले हुए हैं।

यात्रियों की सुविधा के लिए आठ सितंबर से सभी कारिडोर पर सुबह चार बजे मेट्रो का परिचालन हो रहा है। सुबह चार से सुबह छह बजे के बीच सभी कारिडोर पर 30 मिनट के अंतराल पर मेट्रो ट्रेनें उपलब्ध रहीं। सुबह छह बजे के बाद नियमित फ्रिक्वेंसी पर मेट्रो सेवा उपलब्ध रही।

यह पहला मौका है जब लगातार तीन दिनों तक सुबह चार बजे से दिल्ली मेट्रो का परिचालन किया गया। जी 20 सम्मेलन के मद्देनजर सरकारी व निजी दफ्तरों में अवकाश घोषित होने से मेट्रो में भी यात्रियों की संख्या करीब एक तिहाई कम रही है।

व्यस्त समय में भी मेट्रो में ज्यादा भीड़ नहीं देखी गई। कल सोमवार से पाबंदियां हटने के बाद मेट्रो अपने निर्धारित से चलेगी और दफ्तर खुलने से मेट्रो में भीड़ भी बढ़ेगी।

Leave a Comment