SB News Digital Desk,नई दिल्ली: Business Ideas In Hindi: कम निवेश में शुरू करें ये व्यवसाय, हर महीने हो जाएगी लाखों की कमाई, अगर आप भी कोई बिजनेस करना चाहते हैं। तो आज हम आपको एक बेहतरीन बिजनेस आइडिया देंगे, क्योंकि आज भी भारत की एक बड़ी आबादी खेती के जरिए अपना पेट भर रही है। हर कोई समझता है कि किसानों के लिए उर्वरक कितना महत्वपूर्ण है।
यदि यह खाद रासायनिक न होकर जैविक हो तो और भी अच्छा है। जैविक खेती (Organic Farming) उत्पादों की मांग बढ़ी है। इसे देखते हुए सरकार किसानों को जैविक खेती (Organic Farming) करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है.
हम सभी जानते हैं कि आज जैविक खेती (Organic Farming) की कितनी मांग है। शहरों में कई मार्केटिंग कंपनियां जैविक सब्जियां और फल ऊंचे दामों पर बेचती हैं और मुनाफा कमाती हैं। जैविक खेती (Organic Farming) में किसी भी प्रकार की दवाओं का उपयोग नहीं किया जाता है, इसलिए लोग अपने बेहतर स्वास्थ्य के लिए भारी कीमत चुकाने से नहीं हिचकिचाते हैं।
जैसा कि नाम से पता चलता है, यह केंचुओं की मदद से बनाया जाता है। आप बचपन से यह बात सुनते आ रहे होंगे कि केंचुए किसान के मित्र होते हैं। वह भूमि को उपजाऊ बनाने का कार्य करता है। वे नीचे से मिट्टी को खाते हैं और उसे फिर से ऊपर ले आते हैं, जिससे न केवल मिट्टी उपजाऊ बनती है बल्कि मिट्टी में जल निकास भी उत्तम होता है। जब इन केंचुओं को गोबर पर छोड़ा जाता है तो वे गोबर के साथ भी वही काम करते हैं। कुछ महीनों में वे धीरे-धीरे गोबर को खाद में बदल देते हैं। इसके बाद खाद को छानकर उसमें से केंचुए निकाल दिये जाते हैं और खाद को पैक करके बेच दिया जाता है।
भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ती है।
स्वस्थ भोजन उपलब्ध कराना।
इससे मिट्टी की भौतिक एवं रासायनिक स्थिति में सुधार होता है।
पर्यावरण के लिए अधिक उपयोगी।
मानव स्वास्थ्य के लिए अधिक उपयोगी।
अधिक दुर्लभ एवं महँगी फसलों की खेती।
सरकार ने जैविक खेती (Organic Farming) पर जोर दिया
जैविक खेती (Organic Farming) उत्पादों की मांग बढ़ी है। इसे देखते हुए सरकार किसानों को जैविक खेती करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से पारंपरिक कृषि विकास योजना (PKVY) शुरू की गई है। योजनाओं के माध्यम से जैविक खेती को रसायन मुक्त खेती के रूप में बढ़ावा दिया जा रहा है। जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए केंद्र के साथ-साथ राज्य सरकारें भी वित्तीय सहायता दे रही हैं।
सरकार ने जैविक खेती के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण की व्यवस्था की है। इसके लिए अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों से बात की गई है, जो देशभर में लोगों को ऑनलाइन माध्यम से जैविक खेती के फायदे बताएंगे और इसे कैसे करें, यह भी बताएंगे। इसमें आपको न सिर्फ जैविक खेती के बारे में बताया जाएगा बल्कि जैविक खाद के बारे में भी बताया जाएगा।
वैसे तो किसान धान, गेहूं, गन्ना और फल-सब्जियां उगाकर पैसा कमाता है, लेकिन अगर जैविक खेती की जाए तो उपज सामान्य से ज्यादा कीमत पर बिकती है। खासकर अगर आप जैविक खेती के जरिए फल और सब्जियां उगाते हैं तो लोग उनके लिए ज्यादा कीमत चुका सकते हैं। साथ ही आपको तमाम दवाइयों और खाद पर भी खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि उसके लिए जैविक विधि भी सिखाई जाएगी।