SB News Digital Desk,नई दिल्ली: इन राज्यों के लिए अगले 2 दिन भारी, तेज आंधी के साथ होगी जोरदार बारिश, यहाँ चेक करें अपने एरिया का मौसम का हाल, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में तेज धूप खिलने से तापमान काफी चढ़ता जा रहा है, जिससे लोगों का पसीना निकल रहा है। उत्तर भारत के हिमालयन इलाकों में सुबह बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को सर्दी का एहसास हुआ।
दक्षिणी भारत के कई हिस्सों में सुबह कई जगह बूंदाबांदी होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे जगह-जगह जलभराव होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बीते दिनों उत्तर प्रदेश और हरियाणा में बेमौसम बारिश होने से गेंहू और सरसों की फसल बर्बाद हो गई, जिससे किसानों ने माथे पर हाथ रख लिया है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई राज्यों में गरज के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है।
IMD से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, कई राज्यों में भी अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। बीते 24 घंटों के दौरान, विदर्भ मराठवाड़ा और छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना और केरल जैसे राज्यों में गरज के साथ हल्की बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है।
आगामी 2 दिन में मध्य प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में तेज़ हवाओं एवं गरज के साथ गरज के साथ मामूली बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। आगामी 5 दिनों के दौरान देश के अधिकतम इलाकों में तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।
आज नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने की संभावना जताई है। इसके साथ ही 9 अप्रैल को नई दिल्ली में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है। 9 अप्रैल को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है।
इन राज्यों में मेघ गर्जना के साथ होगी भारी बारिश
आईएमडी के अनुसार, आगामी 24 घंटों के दौरान, विदर्भ, मराठवाड़ा और उत्तर-पश्चिम तेलंगाना के कई इलाकों में झमाझम बारिश होने की संभावना जताई गई है। इन इलाकों में छिटपुट ओलावृष्टि चेतावनी जारी कर दी गई है। पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, केरल और मध्य महाराष्ट्र में हल्की बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश और पूर्वी असम के तमाम इलाकों में मामूली बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।